
मुंगेर :- संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित एवं संस्कार भारती बिहार प्रदेश और इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल एंड कल्चरल स्टडीज, इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित क्रांतितीर्थ के प्रथम चरण मे आज बैद्यनाथ राज्यकीय बालिका उच्च +2 विद्यालय मुंगेर में प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में गायन, काव्यपाठ, भाषण, चित्रकला और समूह नृत्य के दो वर्गों में कुल 580 बच्चों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता समापन पश्चात पुरुस्कार वितरण से पहले जहां संस्कार भारती की ओर से मंजू यदुवंशी ने जहां अगस्त क्रांति में शामिल मुंगेर के रोहियार गांव की कुमारी धतुरी देवी, कुमारी हुंकेरी तेली और सोमवारिया देवी जो 2 सितम्बर को पुलिस गोली से शहीद हुई थीं उनकी जानकारी बच्चों को देते हुए उनके बारे में और जानकारी इकट्ठा करने को प्रेरित किया तो वहीं महेश अनजाना जी ने बिहार के जलियांवाला कांड के बराबर पर दर्जा प्राप्त तारापुर गोली कांड की जानकारी भी बच्चों को दी।
उपस्थित प्रांतीय महामंत्री ने सभी ज्ञात, अज्ञात एवम अल्पज्ञात स्वतंत्रता के अमर सेनानियों के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए बच्चों से सिर्फ स्वतंत्रता से पहले क्या स्थिति थी, अग्रेजों की बर्बरता का मुकाबला देशवासी कैसे कर पा रहे थे और कैसे मुक्त हुए यह जानने समझने की प्रयास करने का आग्रह किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय परिवार, विशेष कर प्रभारी प्राचार्य विनय कुमार जी का, संस्कार भारती से महामंत्री रीतेश कुमार, चंदन कुमार, मंजुला शुक्ला, लीना जोशी, अलीशा तिवारी, आदिति, अमित कुमार आदि की उल्लेखनीय भूमिका रही।