Breaking Newsदेशपटनाबिहारमुंगेर

मुंगेर के गंगा घाट पर डूबते महिला को सरकारी गोताखोर ने निकाला, देखे लाईव वीडियो सिर्फ बिहार जनमत पर।

मुंगेर :- मुंगेर के जिला मुख्यालय अवस्थित कष्टहरणी घाट पर एक महिला गंगा स्नान कर रही थी, इसी बीच नहाते हुए वो गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। यह देख लोगो के हाथ पांव फूल गए। तभी लोगो की भीड़ जमा हो गई। किसी को कुछ सूझ नही रहा था।तभी इसी बीच जिला प्रशासन द्वारा प्रतिनियुक्त गोताखोर गंगा नदी में कुद पड़ा और देखते देखते महिला को पकड़कर किनारे ले आया, जिससे महिला की जान बच गई। सभी लोग मुंगेर प्रशासन और गोताखोर की सराहना कर रहे है। अभी बरसात के मौसम में गंगा नदी का भी जल स्तर बढ़ गया है। बिहार जनमत लोगो से नदी किनारे जाने और नहाने पर सावधानी बरतने की अपील करता है। देखे एक्सक्लूसिव वीडियो सिर्फ बिहार जनमत पर।

कुणाल भगत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *