पटनाबिहार

हिंद मजदूर किसान पंचायत बिहार के संरक्षक बने लल्लू मुखिया

हिंद मजदूर किसान पंचायत बिहार के संरक्षक बने लल्लू मुखिया

बाढ़– हिंद मजदूर किसान पंचायत बिहार राज्य के प्रदेश अध्यक्ष राजू प्रसाद चंद्रवंशी ने कर्मवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया को संगठन का संरक्षक मनोनीत किया है। उनके द्वारा जारी मनोनयन पत्र के अनुसार हिंद मजदूर किसान पंचायत बिहार राज्य की कार्यकारिणी के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि प्रदेश अध्यक्ष राजू प्रसाद द्वारा संरक्षक पद पर कर्मवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया को मनोनीत करने का समर्थन करते हैं।विधाम के अनुसार उन्हें समस्त अधिकार प्राप्त होंगे।संगठन को आशा ही नही पूर्ण विश्वास है कि लल्लू मुखिया अपनी कर्तव्यनिष्ठा से डॉ राममनोहर लोहिया एवं जार्ज फर्नाडीस के विचारों को जन जन तक पहुंचा कर संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *