बिहारमुंगेरयोग

श्रीनिवास कल्याणोत्सम् की तैयारियों एवं अन्य विधि एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं से अवगत होने मुख्य सचिव बिहार पहुंचे योगाश्रम, देखें वीडियो।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बिहार एवं अन्य गणमान्य लोगों के आने की है सूचना।


मुंगेर,आगामी 5 एवं 6 मई को स्वामी सत्यानन्द सरस्वती के मुंगेर पदार्पण के महोत्सव पर मुंगेर में श्रीनिवास कल्याणोत्सम् कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बिहार के संभावित आगमन को लेकर श्री प्रत्यय अमृत, मुख्य सचिव, बिहार आज मुंगेर पहुचे।यहां की सारी तैयारियों एवं अन्य विधि एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं से अवगत हुए तथा उपस्थित अधिकारियों को कई आवश्यक निदेश दिए। मौके पर पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, बीएसआरडीसीएल के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक, बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक राहुल कुमार, प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर, पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद, नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता, अपर समाहर्ता मनोज कुमार, उप विकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
जिलाधिकारी ने बताया कि आगामी 5 एवं 6 मई को स्वामी सत्यानन्द सरस्वती के मुंगेर पदार्पण के महोत्सव पर मुंगेर में श्रीनिवास कल्याणोत्सम् कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, बिहार का मुंगेर आगमन संभावित है। इसे लेकर आज मुख्य सचिव, बिहार द्वारा मुंगेर पहंुच कर यहां चल रही सारी तैयारियों, सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था आदि का जायजा लिया गया। माननीय मुख्य सचिव साफियाबाद स्थित हवाई अड्डा से सर्वप्रथम कासिम बाजार स्थित निर्दाेष काली मंदिर पहंुचे तथा के नवनिर्मित पीसीसी सड़क का अवलोकन किया। उन्होंने संवेदक को जिले में बनने वाली पीसीसी सड़क की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निदेश दिए। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कोई कोताही न बरतें और पूरी गुणवत्ता के साथ सड़क निर्माण पूर्ण करें। उन्होंने मंदिर के मुख्य पूजारी के साथ देश एवं राज्य की मंगलकामना के लिए पूजा-अर्चना भी की। तत्पश्चात मुख्य सचिव किला परिसर स्थित गंगा दर्शन योगाश्रम एवं पादुका दर्शन पहंुच कर आगामी 5 एवं 6 मई को होने वाले कार्यक्रम को लेकर वहां चल रही तैयारियों सहित विधि व्यवस्था एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने जिलाधिकारी एवं योगाश्रम प्रबंधन को सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था से संबंधित कई आवश्यक निदेश दिए। उन्होंने कहा कि चुंकि यह कार्यक्रम अत्यंत ही आकर्षक होने वाला है, जिसमें माननीय मुख्यमंत्री सहित अन्य वीवीआईपी का आगमन संभावित है। इसे लेकर सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था को लेकर सभी अधिकारियों के साथ बैठक करने तथा कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर कार्यक्रम को भक्तिपूर्ण माहौल में शांतिपूर्ण संपन्न कराने के निदेश दिए।
मुख्य सचिव द्वारा पादुका दर्शन आश्रम से गंगा पथ निर्माण के एलाइनमेंट पर भी सभी वरीय पदाधिकारियों के साथ चर्चा की तथा उसके निर्माण कार्य हेतु भी सभी पदाधिकारियों को कई आवश्यक निदेश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि 5 एवं 6 मई को होने वाले कार्यक्रम को लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन भी पूरी सक्रियता के साथ एक्शन मोड में कार्य प्रारंभ कर चुकी है। सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था के मद्देनजर सारी तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही है। पोलो मैदान एवं किला परिसर सहित पूरे शहर में सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था की चाक चैबंद व्यवस्था के निदेश दिए गए हैं। माननीय मुख्यमंत्री सहित सभी वीवीआईपी का आगमन किला परिसर स्थित मुख्य कार्यक्रम स्थल पोलो मैदान में सुनिश्चित है, इसे लेकर किला परिसर में विशेष सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निदेश दिए गए हैं।

Related Articles