
बेगूसराय :- बेगूसराय में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में गोलीबारी की घटनाएं हर दिन सामने आ रही है। हालांकि इसके रोकथाम को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार एक्शन मोड में दिख रही है। लेकिन इसके बावजूद अपराधी इनके नाकों के नीचे अपने काले कारनामों को अंजाम दिए जा रहे हैं। ताजा मामला बेगूसराय से हैं। जहां बदमाशों ने एक युवक के सिर में गोली मार कर हत्या कर दी गई है। शव को ठिकाना लगाने के लिए कावर झील के पक्षी विहार के वन क्षेत्र में फेंक दिया गया था। मामला मंझौल ओपी क्षेत्र के कावर झील इलाके का है।
बताया जाता है कि वन क्षेत्र में लकड़ी चुनने के लिए गए लोगों ने एक युवक की शव फेंका देख तो आस-पड़ोस के लोगों को इसकी सूचना दी गई। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। जिसके बाद मौके पर मंझौल थाना पुलिस पहुंची और पूरे मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। घटनास्थल से पुलिस ने शराब की एक बोतल और एक प्लास्टिक का गिलास भी बरामद किया है। फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है।
इस संबंध में मंझौल डीएसपी श्याम किशोर रंजन ने बताया कि युवक के सिर में पीछे से गोली मारी गई है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है युवक की कहीं दूसरे जगह हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए कावर क्षेत्र में फेंक दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। युवक के पहचान होने के बाद ही घटना किसने और किस लिए अंजाम दिया है इस बात का पता चल पाएगा।