
पटना :- पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह और वरीय आरक्षी अधीक्षक राजीव मिश्रा शनिवार को दानापुर पहुंचे। जहां उन्होंने भूमि विवाद से संबंधित बैठक का निरीक्षण किया और इस दौरान उन्होंने सुनवाई भी किया। वही जमीनी विवाद के निपटारे को लेकर आये फरियादियों की बातें सुनी। थाना परिसर में करीब ढाई घंटे तक बैठकर दर्जनों मामले का ऑन द स्पॉट निष्पादन कराया।
डीएम और एसएसपी ने वहा मौजूद थाना प्रभारी सम्राट दीपक व दानापुर सीओ अमृत राज बंधु को स्पष्ट निर्देश दिया की थाना में पहुंचे जमीन सम्बन्धित मामलों में टाल मटोल करने का प्रयास नहीं करें। मामलों को जल्द से जल्द निष्पादित करें। जो मामले समझ में नही आये उसे वरीय पदाधिकारियों के पास भेज दें। आपकी कोशिश हो की फरियादियों की समस्याओं का जल्द से जल्द निष्पादन करें। डीएम ने अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी को सुझाव दिया की कोई भी जमीनी विवाद के नए आवेदन आये उसे पहले भूमि विवाद पंजी में दर्ज कर लिया जाए। उसके बाद प्रारंभिक जांच कीजिए व सुनवाई कीजिए। कुल मिलकर यहाँ का स्थिति संतोषजनक है। जनता दरबार में आये लोग भी संतुष्ट है।
डीएम चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि जैसा ही हर शनिवार को जमीनी मामलों को लेकर जनता दरबार लगाया जाता है। जिसमें थाना प्रभारी और अंचलाधिकारी सरकार के निर्देशानुसार जमीन विवाद से संबंधित बैठक करते है। जिसमें जमीनी विवाद को सुलझाने का प्रयास करते हैं। इसी क्रम में आज मै और पटना एसएसपी दोनों दानापुर थाना में अचानक पहुंचे। ये देखने के लिए की जनता दरबार लगता है या नहीं। हम लोगों ने जमीनी विवाद को लेकर पहुंचे फरियादियों को सुना। एक दर्जन के करीब मामलों को सुनवाई हुई। कुछ मामलों का निष्पादन कर दिया गया है। जो बचे है उनको जल्द से जल्द निष्पादन के लिए दानापुर सीओ व थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया है।