Breaking News

मांझी आवास पर मना संत गाडगे महाराज की जयंती:- हम

मांझी आवास पर मना संत गाडगे महाराज की जयंती:- हम

पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी के पटना आवास पर संत गाडगे महाराज की जयंती हम पार्टी नेताओं के द्वारा मनाई गई।
संत गाडगे महाराज की जयंत के अवसर पर पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बीएल वैश्यन्त्री ने उनके तेल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि संत गाडगे महाराज एक ऐसे संत थे जो शिक्षा को प्राथमिकता देते थे उनका कहना था खाना और बर्तन का अभाव हो पर शिक्षा का अभाव नहीं होना चाहिए वह अपने विचारों से प्राप्त राशि को भी लोगों के कल्याण पर खर्च करते थे वह एक महान संत थे हमें उनके विचारों अपनाने की जरूरत है।
संत गाडगे महाराज जयंती के जयंती अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ दानिश रिजवान, रंजीत चंद्रवंशी, बेला यादव, रघुवीर मोची अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी, महेंद्र सदा, फैज सिद्दीकी, रविंद्र शास्त्री, अनिल रजक, गीता पासवान, पिंटू रजक, मुकेश चंद्रा, आशुतोष राणा, श्रवण कुमार, रामनिवास प्रसाद, अविनाश कुमार, दिनेश यादव आदि हम पार्टी नेताओं उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपना श्रद्धा सुमन अर्पित की।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *