
पटना :- पटना के न्यू बस स्टैंड पाटलिपुत्र बस स्टैंड के आसपास पिछले 1 महीने से राहगीरों से छिनतई का आतंक काफी बढ़ गया था जिसकी सूचना रामकृष्ण नगर थाना को मिलती है। जिसके तत्पश्चात पुलिस ने लूटपाट करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को धर दबोचा है। पुलिस ने उनके पास से देशी कट्टा, गोली, रामपुरी चाकू, मोबाइल जब्त किया है। उन दोनों ने स्वीकार किया है कि पिछले कई दिनों से वह बस स्टैंड के आसपास छिनतई की घटना को अंजाम दे रहे थे

घटना की जानकारी देते हुए राम कृष्णा नगर प्रभारी जहांगीर आलम ने बताया कि पिछले कई दिनों से राहगीरों से लूटपाट की घटनाएं हो रही थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस इस मामले में अपराधियों को पकड़ने के लिए एक योजना बनाई। इसी योजना के तहत शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि जकरियापुर के नजदीक दो युवक राहगीरों से लूटपाट की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधियों को धर पकड़ के लिए एक टीम का गठन किया।

वहां पहुंचते ही पुलिस ने अपराधियों को घेरने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर दोनों अपराधी भागने का प्रयास करने लगे। इसी क्रम में पुलिस ने दोनों अपराधियों को खदेड़ कर पकड़ लिया। पुलिस ने उनके पास से एक देसी कट्टा, 8 एमएम का जिंदा दो गोली, 4 मोबाइल, एक रामपुरी चाकू जब्त किया है। गिरफ्तार अपराधियों में विकास पांडे जो कि वैशाली का रहने वाला है और दूसरा रवि कुमार उर्फ रोहित कुमार जो कि पटना के आलमगंज थाना के चेरीताल का निवासी है। पुलिस का यह मानना है कि गिरफ्तार अपराधी पिछले कई दिनों से लगातार अपराध की घटना को अंजाम देकर पुलिस के नाक में दम कर रखा था



