Breaking Newsज्योतिषदेशपटनाबिहारमनोरंजनविदेश

अरब सागर मे छठ घाट देखे, छठ के गाने के बोल से झूम उठा सारा विश्व,देखे वीडियो।

संयुक्त अरब अमिरात के दुबई, ओमान के मसकट, एक मात्र सांकेतिक हिन्दू बहुल देश नेपाल एवम बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश आवास के छठ का वीडियो देखे सिर्फ बिहार जनमत पर।

मसकट/ दुबई /नेपाल/ पटना,

छठ पर्व का आज समापन उगते हुए सूर्य को अर्ध्य देने के साथ हो गया । यह पर्व बेहद ही सादगी और कड़े अनुशाशन के चलते लोकप्रिय है। माना जाता है कि छठ पर्व की शुरुआत माता सीता के कष्टहरनी घाट मुंगेर बिहार मे महर्षि मुग्दल आश्रम मे उनके ही दिशा निर्देश मे छठ करने से हुई ताकि भगवान राम को युद्ध मे हुए ब्रह्म हत्या के पाप से बचाया जा सजे।
आज लगभग पूरे विश्व मे छठ पर्व मनाया जाता है। आपको वीडियो देखकर आश्चर्य लगेगा कि मुश्लिम देश अरब सागर समुद्र तट के किनारे भी लोग छठ बड़े श्रद्धा और विश्वाश से कर रहे है और वहां भी छठ के मधुर गीत बज रहे है।
बिहार जनमत अपने दर्शकों को हरेक साल अमेरिका इंग्लैंड दुबई नेपाल आदि बिदेशो मे हो रहे छठ का दर्शन कराता रहा है।
आज आपको हम, दुबई, मसकट एवम नेपाल मे हुए छठ का वीडियो दिखा रहे है साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर भी हो रहे छठ का वीडियो प्रस्तुत कर रहे है खासकर बिहार जनमत के दर्शकों के लिए।
बिहार जनमत की पूरी टीम कामना करती है कि आप लोग विश्व मे कहि भी रहे स्वस्थ रहे और इसी तरह अपने मिट्टी से जुड़े रहे और छठी मैया एवम प्रत्यक्ष देव सूर्य आपलोगों पर कृपा दृष्टि बनाए रखे।

अंत मे इतने प्यारे वीडियो के लिए हमारी टीम मधु गुप्ता , सुमन गुप्ता, पद्मजा विवेक, विवेक भगत, हेयांश भगत, संदीप भगत, स्मृति एवम शौर्य भगत को धन्यबाद कहना चाहता है जो अपना कीमती समय निकालकर हमे अनुगृहीत किया।

कुणाल भगत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *