
मुंगेर में छठ महापर्व का आज समापन हो गय| तीन दिन के इस त्योहार के आखिरी दिन श्रद्धालुओ ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। सूर्य को अर्घ्य देने के साथ के साथ ही इस महापर्व का समापन हो गया। मुंगेर मे कष्टहरणी घाट पर जदयू के प्रमुख नेताओं ने अर्घ्य दिया। मुख्य रूप से राकेश रंजन,जदयू नेता सह कार्यालय प्रभारी मुंगेर एवम उनकी धर्म पत्नी अनुराधा रंजन ने गंगा जी मे छठ किया और सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया एवम प्रदेश एवम सम्पूर्ण विश्व के कल्याण की कामना की। मुंगेर मे ही माता सीता ने भगवान राम को युद्ध मे हुई जनहानि के पाप से बचने के लिए मुग्दल मुनि आश्रम मे उनके निर्देश पर छठ किया था जिसके बाद यह पूरे विश्व मे प्रख्यात हुआ।
छठ पूजा में सूर्य भगवान और माता षष्ठी की पूजा की जाती है। छठ पर्व में भक्त लगातार छत्तीस घंटे का निराहारी व्रत रखती हैं। इस पर्व को सूर्य षष्ठी के नाम से भी जाना जाता है। पर्व की शुरुआत अट्ठाईस अक्टूबर को नहाय खाय के साथ हुई। मुख्य रूप से छठ का ये पर्व संतान की सुख समृद्धि, अच्छे सौभाग्य और सुखी जीवन के लिए रखा जाता है. साथ ही यह व्रत पति की लंबी उम्र की कामना के लिए रखा जाता है।
कुणाल भगत