सुल्तानगंज के बदले अब कहलाएगा ये…., उपमुख्यमंत्री ने किया घोषणा।
भाजपा के उपमुख्यमंत्री ने की घोषणा, जल्द भेजेंगे प्रस्ताव।


भागलपुर,नाम बदलने में सबसे आगे रहने वाली भाजपा सरकार के एक खाश मंत्री ने सुल्तानगंज स्टेशन का नाम बदलने की घोषणा की है। बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा करते हुए कहा कि भागलपुर जोन के सुलतानगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अजगैबीनाथ धाम रखा जाएगा। बताते चले कि साल 2024 के जून में सुलतानगंज का नाम बदलकर अजगैबीनाथ धाम करने का प्रस्ताव सुल्तानगंज नगर परिषद ने पास कर राज्य सरकार को भेजा था। बहुत सालों पहले से ही मंदिर के महंत, जूना अखाड़ा, पंडा समाज एवं आम जनों की यह डिमांड थी कि पौराणिक मंदिर अजगैबीनाथ धाम के नाम से इस गंगा के तट को जाना जाए । सरकारी विभागों में एवं रेलवे स्टेशन का नाम भी बदलकर अजगैबीनाथ धाम रखा जाए। इसी मांगो पर उपमुख्यमंत्री ने अब विचार करते हुए कहा कि राज्य सरकार जल्द ही यह प्रस्ताव रेलवे को भेजेगी।
उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार की सरकार ने वहां पर विकास के बहुत सारे काम किए हैं। पुल, सड़क, धर्मशाला अस्पताल आदि बनवाया है। अजगैबीनाथ धाम के नगर परिषद ने सरकार के पास यह प्रस्ताव भेजा है जिसे बिहार सरकार भारत सरकार के रेल मंत्रालय को जल्द भेजेगी।



