Breaking Newsक्राइमदेशपटनाबिहार

पटना में डबल मर्डर से हड़कंप: दो जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या, झाड़ी में फेंका शव

PATNA : राजधानी पटना में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है पटना में गोलीबारी की घटनाएं हर दिन सामने आ रही है। हालांकि इसके रोकथाम को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार एक्शन मोड में दिख रही है लेकिन इसके बावजूद अपराधी इनके नाकों के नीचे अपने काले कारनामों को अंजाम दिए जा रहे हैं ताजा मामला पटना सिटी से हैं। जहां बदमाशों ने दो जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस दोनों हत्या के पीछे कारोबारी रंजिश होने की संभावना जता रही है।

वही, मृतकों की पहचान मेंहदीगंज निवासी 36 वर्षीय राजेश व 35 वर्षीय संजीव कुमार के रूप में की गई है। घटना रात एक बजे की बताई जा रही है पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कालेज अस्पताल भेज दिए। जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली कि जोर विगहा गांव के समीप सुनसान इलाके की झाड़ी में खून से लथपथ दो युवकों के शव पड़े हैं। दोनों को सिर और छाती में गोली मारी गई है। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया।

इस मामले में एएसपी अमित रंजन ने बताया कि अपराधियों के निशाने पर जमीन कारोबारी संजीव कुमार थे। लेकिन उनके साथ रहे राजेश कुमार भी थे। इस लिए अपराधियों ने उनकी भी गोली मारकर हत्या कर दी। एएसपी ने बताया कि दोनों प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री का काम करते थे। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कालेज अस्पताल (एनएमसीएच) भेजा है। वही पुलिस आसपास के इलाकों के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि दोनों की अन्यत्र हत्या कर शव यहां लाकर फेंक दिया गया है। वारदात की सूचना के बाद मृतकों के घर में मातम पसर गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *