यातायात नियम का उल्लंघन करने वाले हो जाए सावधान! पटना में अप्रैल से कटेगा ऑटोमेटिक चलान

PATNA :- अपर पुलिस महानिदेशक (यातायात) सुधांशु कुमार ने शुक्रवार प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि”पटना जिले में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत फेसलेस चालान’ की सुविधा का प्रवधान किया है, इसे ऑटोमेटिक चालान भी कहते हैं, अप्रैल 2023 तक यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, इसके बाद कोई भी गाड़ी अगर यातायात नियम का उल्लंघन करता है तो ऑटोमेटिक उनके मोबाइल पर चालान संबंधित जुर्माने की राशि और तिथि भेज दी जाएगी, इसके लिए कोई यातायात के अधिकारी को मौके पर उपस्थित रहना जरूरी भी नहीं है।
पटना की सड़कों पर इस साल कुल 26 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जिससे आने वाले अप्रैल महीने से निगरानी शुरू हो जाएगी। बिना हेलमेट बाइक स्कूटर चलाने, ट्रिपल लोडिंग, बिना सीट बेल्ट लगाए कार चलाने वाले, बिना नंबर की गाड़ियां जैसे ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहनचालकों के सीधे घर पर ई- चालान भेजा जाएगा। यातायात अधिकारी सीसीटीवी से राजधानी में जाम की स्थिति पर भी नजर रखेंगे।
वही, स्मार्ट सिटी योजना के तहत 4 बड़े शहर पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और बिहार शरीफ में आधुनिक उपकरण लगाए जा रहे हैं, इस उपकरण का उपयोग जल्द शुरू होगा और मैनुअल चलान की प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी e-challan की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, उसी प्रकार अगर दुर्घटना घट जाती है तो स्थानीय अस्पताल, थाना और डायल 112 को इसकी सूचना भी इसके द्वारा जल्द मिल जाएगी, यह प्रक्रिया भी इसके अंतर्गत आएगा।



