Breaking Newsदेशपटनाबिहार
पुलिस भवन निगम के कार्यपालक अभियंता के बिहार और झारखंड के दो ठिकानों पर विशेष निगरानी इकाई का छापा, मिला जेवरों का जखीरा।

पुलिस भवन निगम के कार्यपालक अभियंता के बिहार और झारखंड के दो ठिकानों पर विशेष निगरानी इकाई का छापा, मिला जेवरों का जखीरा

बड़ी कार्रवाई राजगीर स्थित बिहार पुलिस भवन निगम से सामने आ रही है. जहां कार्यरत कार्यपालक अभियंता अरुण कुमार सिंह के ठिकानों पर एसवीयू की टीम छापेमारी के लिए पहुंची है। इस दौरान उनके ठिकाने से जांच टीम ने लाखों के गहने सहित संपत्ति से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं। जमीन के कई कागजात भी मिले हैं।
बताया गया कि बिहार सरकार की विशेष सतर्कता इकाई ने 17 फरवरी 2022 को राजगीर में पुलिस भवन निगम में पदस्थापित कार्यपालन यंत्री श्री अरुण कुमार सिंह के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति रखने का मामला दर्ज किया है।