सम्राट चौधरी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का पदभार किया ग्रहण, बोले- बिहार में अब बस भाजपा ही दिखेगी

पटना :- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में अब बस भाजपा ही दिखेगी। पार्टी में मुझे जो सम्मान दिया गया। मुझे पहले विधान परिषद का विरोधी दल का नेता बनाया गया और अब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष। उन्होंने आगे कहा कि समता पार्टी नीतीश कुमार ने नहीं बनाया, मेरे पिताजी ने समता पार्टी बनाया। नीतीश कुमार ने उस पार्टी पर कब्जा कर लिया। उन्हें हम अब उखाड़ कर फेंक देंगे।
उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार का नाम भी लेने में अब मुझे शर्म आती है। ऐसा व्यक्ति बिहार चला रहा है। उन्होंने नीतीश कुमार से आग्रह किया कि चलिए कल्याण बीघा में हम बीजेपी के कार्यकर्ता लोग कुटिया बनाते हैं। कहां आप बिहार को थकाने का काम कर रहे हैं। लोग कहते हैं कि बिहार में इंजीनियर मुख्यमंत्री है और उत्तर प्रदेश में कहता था कि काबा, तो बाबा बा… यही न कहता था। उन्होंने कहा कि मैं अभी लोगों के बीच कहता हूं कि बिहार में नीतीश कुमार को हटा दीजिए और बिहार में किसी मंडल अध्यक्ष को केंद्रीय नेतृत्व दे दीजिए तो मैं कहता हूं कि नीतीश कुमार से अच्छा मुख्यमंत्री बनकर दिखाएगा। अभी हम लोग सामाजिक हफ्ते के तौर पर 6 अप्रैल से पूरे बिहार में एक एक बूथ पर बूथ अध्यक्ष के नेतृत्व में उनके घर पर झंडा फहराने का काम करेंगे। बूथ अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष में कोई फर्क नहीं है, आप सबको मिलाकर पूरे बिहार में भाजपा को स्थापित करना है। जो महागठबंधन की सरकार चला रहे हैं उनसे पूछिए कि उन्होंने युवाओं को ठगने का काम किया है। हम लोग 10 लाख सरकारी नौकरी देने का काम करेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के कृपा से लालू प्रसाद यादव 1990 में मुख्यमंत्री बने। उसके बाद नीतीश कुमार पांच बार मुख्यमंत्री बने तो भाजपा का कृपा था, उनका कोई कृपा नहीं था। लोग कहते हैं कि हम डरेंगे नहीं इस पर सम्राट चौधरी ने कहा कि आपको डर नहीं कौन बोल रहा है। गलत करोगे तो जेल जाओगे ही। जेल जाने का रास्ता किसने खोला है। कोई दूसरा नहीं खोला है, बगल में बैठने वाला ही खोला है। नीतीश कुमार की पूरी टीम इसी काम में लगा रहती है।