पटना के बिहटा में कुत्ता ने दो दर्जन से अधिक लोगों को काटा, ग्रामीणों ने घेरकर मार डाला

PATNA : राजधानी पटना से सटे बिहटा में देर शाम एक पागल कुत्ता का आतंक देखने को मिला। पागल कुत्ते ने दो दर्जन से अधिक लोगों को काट लिया। इस घटना से गुस्साएं लोगों ने कुत्ते को घेर कर मार डाला। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। अचानक से एक साथ इतनी बड़ी संख्या में कुत्ते के द्वारा काटे जाने से स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया। अस्पताल में अफरातफरी का माहौल बन गया। आशंका जतायी जा रही है कि कुत्ता पागल हो गया होगा।
वही, पागल कुत्ता के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल है। कुत्ता के काटने के बाद कई लोगों को बिहटा रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद एंटी रैबीज की सुई दी। घायलों में विकास ब्रह्मर्षि, मीरा देवी, संजय कुमार, हेमंत कुमार, रामप्रवेश कुमार के अलावा कई लोग शामिल हैं. बताया जाता है कि कई लोगों ने प्राइवेट क्लीनिक में सुई ली। हालांकि पागल कुत्ते को लोगों ने मार दिया है जिससे एक बड़ी घटना होने से बच गया है। अगर वह जिंदा रहता है तो अभी भी कई लोगों को काट देता।
इस संबध में बिहटा प्रखंड प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कृष्ण कुमार ने बताया की स्थानीय निवासी लव कुश के द्वारा जानकारी मिली कि सोमवार की शाम बिहटा क्षेत्र में अचानक एक पागल कुत्ते ने कई लोगों को काट लिया है। जिसके बाद तत्काल रेफरल अस्पताल में मौजूद डॉक्टर के द्वारा सभी लोगों को एंटी रेबीज की सुई दी गई। अस्पताल में एंटी रेबीज की सुई उपलब्ध है।