समाधान यात्रा: 16 फरवरी को बेगूसराय पहुंचेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डीएम और एसपी ने लिया क्षेत्र का जायजा


बेगूसराय :- समाधान यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 16 फरवरी को बेगूसराय जाएंगे.दौरे को लेकर प्रशासन रात-दिन एक किए हुए हैं। बेगूसराय के जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने बताया कि सीएम नीतीश कुमार बेगूसराय के सदर प्रखंड के चिलमिल पंचयात के कंकौल कल आ रहे है। वहीं इस समाधान यात्रा को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा तैयारी अंतिम चरण पर है. सीएम नीतीश कुमार के आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा रही है.
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर डीएम रोशन कुशवाहा और एसपी योगेंद्र कुमार सहित कई पदाधिकारी पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं. इस दौरान डीएम रोशन कुशवाहा और एसपी योगेंद्र कुमार ने कस्तूरबा विद्यालय और मध्य विद्यालय सहित सदर प्रखंड कार्यालय की स्थिति का जायजा लिया हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि सीएम के आगमन को लेकर तैयारी किस तरह की गई है. इसका जायजा ले रहे हैं. डीएम रोशन कुशवाहा ने यह भी कहा कि सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में 28 स्टॉल लगाये गए है और खासकर 52 योजनाओं को शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे

वहीं, इस मामले में बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बलवंत कुमार ने बताया कि 5 सीट शहर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है।उन्होंने बताया की ड्रोन कैमरा और दूसरे माध्यमों से भी इनपुट ली जा रही है। जो लोग इस कार्यक्रम में विघ्न पैदा कर सकते हैं। वैसे लोगों की भी सूची बनाई गई है। और रात तक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया है कि हमारे पास पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है जिसे सभी जगह तैनात कर दिया गया है।उन्होने बताया की सुरक्षा के मद्देनजर लगभग 10 की संख्या मे डीएसपी और 20 की संख्या मे इंस्पेक्टर को तैनात किया गया है।इसके अलावे जितने भी चौक चौराहे है वहां मजिस्ट्रेट और पुलिस की तैनाती की गई है।वहीं ट्रैफिक को लेकर किसी को कोई दिक्कत ना हो इसको लेकर एक अलग से प्लान बनाया गया है। ट्रेफिक को उतना ही देर रोका जायेगा जितना देर कार्यक्रम रहेगा।
एसपी ने बताया कि ड्रोन के माध्यम से कुछ घरों का एरिया को चेक चेक किया जा रहा है। आज रात से जिला के बॉर्डर को सील कर दिया जायेगा। वहीं जिन जिन रास्तों से मुख्यमंत्री गुजरेंगे उन रास्तों के सीसीटीवी का कमांड कंट्रोल रूम से उसकी मोनेटरिंग की जाएगी। बताते चले कि कल मुख्यमंत्री के प्रस्तावित समाधान यात्रा को लेकर लोगों में जहां काफी उत्साह देखा जा रहा है।वहीं जिला प्रशासन कोई कमी न रह जाए इसकी पुख्ता इंतजाम करने मे जुटी हुई है। बताते चले की कल मुख्यमंत्री पुलिस लाइन में हेलिकॉप्टर से उतरेंगे उसके बाद वह सड़क मार्ग से प्रखंड कार्यालय पहुंचेंगे जहां वह स्थलों का निरीक्षण करेंगे वही लोगों से मुलाकात करने के बाद सड़क मार्ग से कारगिल विजय सभा भवन में समीक्षात्मक बैठक करेंगे।जिसके बाद फिर मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से पुलिस लाइन पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से पटना के लिए रवाना हो जाएंगे।



