पटना में गणतंत्र दिवस 2025: राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने किया ध्वजारोहण।

राजीव रंजन
पटना- बिहार में 76वें गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन गांधी मैदान में हुआ। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इस मौके पर मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद थे। समारोह की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद राज्यपाल ने बिहार की जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा, गणतंत्र दिवस हमें हमारे संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की याद दिलाता है। बिहार ने हमेशा देश को नई दिशा और प्रेरणा दी है। शिक्षा, संस्कृति, और विकास के क्षेत्र में बिहार अग्रणी रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि सरकार प्रदेश के हर वर्ग के विकास के लिए काम कर रही है।
कार्यक्रम की शुरुआत परेड की सलामी से हुई, जिसे आइपीएस भानु प्रताप सिंह ने नेतृत्व प्रदान किया। राज्यपाल के झण्डोतोलन के बाद गांधी मैदान में 20 कंपनियों की भव्य परेड निकाली गई। इसके अलावा, 15 विभागों की झांकियां भी प्रस्तुत की गईं, जिन्होंने बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और विकास योजनाओं को दर्शाया।
वहीं इस कार्यक्रम में बिहार पुलिस, होम गार्ड्स, एनसीसी कैडेट्स, और स्काउट्स ने अनुशासन और पराक्रम का प्रदर्शन किया।