दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।।
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
पटना दानापुर : रूपसपुर पुलिस ने दुष्कर्म के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपी कुंवर राज है जो मूलरूप से बेगुसराय का रहने वाला है।वर्तमान में वह एक मैरेज हॉल में मैनेजर के पद पर कार्यरत है।इस मामले में नई दिल्ली की रहने वाली एक महिला द्वारा 24 मई 2021 को रूपसपुर थाना में शादी की नियत से शारीरिक संबंध बनाने का लिखित शिकायत दर्ज करायी थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी कुंवर राज को गिरफ्तार किया है।थानाध्यक्ष मधुसूदन कुमार ने बताया कि रूपसपुर थाना कांड संख्या 236/21 के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।उन्होंने बताया कि शादी का झांसा देकर कुंवर राज करीब दस सालों से महिला के साथ संबंध बनाया था।शादी के इनकार करने के बाद महिला द्वारा थाना में दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करायी थी।पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।