रामनवमी हिंसा: सासाराम हिंसा मामले में अब तक 109 गिरफ्तार, CS व DGP बोले- सामाजिक और कानून के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी

PATNA : बिहार में रामनवमी के दौरान 5 जिलों में हिंसा हुई। इसे लेकर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी और DGP राजविंदर सिंह भट्टी ने रविवार को मीडिया से बात की। उन्होंने कहा-सामाजिक और कानून के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।, मुख्य सचिव ने कहा- बिहार में पिछले 2 दिनों में रामनवमी में चौकस तैयारी थी। प्रशासनिक और पुलिस के स्तर पर हुई थी। मुख्यालय से सभी अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग हुई थी। पिछले साल की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए इंटेलिजेंस इनपुट भी शेयर किया गया था
बिहार शरीफ और सासाराम में कुछ घटनाएं हुई। लेकिन, जल्दी इन पर काबू पाया गया। स्थिति आज भी सामान्य है। आज मुख्यमंत्री ने भी समीक्षा की तथ्यों को जाना। उन्होंने ने हर कीमत पर शांति और विधि व्यवस्था बहाल रखने को कहा। दोषियों पर कार्रवाई करने को कहा। सामाजिक और कानून के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। राज्य सरकार शांति व्यवस्था बनाए रखेगी।
DGP – वर्तमान में विधि व्यवस्था नियंत्रण में है। बिहार शरीफ और सासाराम मिलाकर कुल अब तक 109 गिरफ्तारी हुई है। लगातार पहचान कर गिरफ्तारी का काम जारी रहेगा। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। राज्य में अशांति फैलाने की कोशिश थी। अब तक 1 व्यक्ति की मौत हुई है।
वही, बम विस्फोट मामले जांच करने के लिए FSL की टीम पटना से गई थी। घायल अपराधी हैं। इलाज चल रहा है। इलाज के बाद जेल जाएंगे। इनपुट के अधार पर फोर्स लगाए गए थे। 4 कंपनी संट्रेल से मांगी गई। जो मिल गई है। हर साल रामनवमी पर मांगे जाते हैं। हर जुलूस को विधिवत लाइसेंस दिया गया था। किसी ने भी उसका उल्लंघन किया था