
पटना :- पटना विश्वविद्यालय के छात्र-छात्रों को हो रहे यातायात की समस्या को मध्य नज़र रखते हुए आज माननीय परिवहन मंत्री श्रीमती शिला मंडल जी से मुलाकात हुई। जिसमे छात्राओं के लिए नि:शुल्क बस सेवा एवं छात्रों के लिए 50 प्रतिशत दर पर 50% आरक्षित सीट बसों में हो।इस मांग को लेकर पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ के कोषाध्यक्ष रविकांत एवं कॉउंसिल सदस्य धीरज कुमार,आर्यन कुमार,नीतीश कुमार की नेतृत्व में पटना विश्वविद्यालय की ओर से मांग रखा गया। वहां पर और अन्य छात्र नंदन,वृजेश एवं अन्य छात्र मौजूद रहें।



