Breaking Newsदेशपटनाबिहार

पटना पुलिस ने दो अपार्टमेंट में हुए चोरी मामलो का किया खुलासा, लाखों की ज्वेलरी व नगदी के साथ 7 अपराधी गिरफ्तार


पटना :- पटना पुलिस ने जनवरी और फरवरी माह में दो अपार्टमेंट के फ्लैट में हुए (चोरी) मामलो का खुलासा करते हुए सरगना सहित सात अपराधी और चोरी गए सोने चांदी के आभूषण और लाखो रूपये बरामद किया है।

पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र इलाके के आशियाना दीघा रोड स्थित जनवरी माह में मुंडेश्वरी अपार्टमेंट और इंद्रपुरी के समपुरा स्थित नोहा अपार्टमेंट में फरवरी माह में हुए चोरी का लगभग 22 दिनों बाद पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है। इस बावत जानकारी देते हुए पटना सेंट्रल एसपी वैभव शर्मा ने बताया है कि चोरी की इन घटनाओं की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। जहां से दोनों चोरियों में समानता नजर आई। वही एक फ्लैट से चुराए गए मोबाइल का इस्तेमाल जैसे ही चोरों ने किया। पुलिस को पहली लीड इसी से मिली और अपराधियों तक पुलिस पहुंची है।

दरअसल इस घटना में शामिल सरगना मोहम्मद जावेद उर्फ टूंडला के साथ पुलिस ने छह अन्य गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की माने तो चोरी गए आभूषणों को खरीदने वाले फुलवारी शरीफ के एक दुकानदार हाफिज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके पास से सारे आभूषणों को बरामद किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *