ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ाना एसआई को पड़ा महंगा, युवकों ने की हाथापाई; पुलिस ने हिरासत में लिया

पटना :- राजधानी पटना में एक एसआई को ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ाना महंगा पड़ा। ताजा मामला पटना के कोतवाली थाने के ठीक सामने स्थित पुलिस चेक पोस्ट का है जहां रॉन्ग साइड से आ रहे मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने पीओपी पर तैनात अजय कुमार सिंह के साथ बदसलूकी करते हुए उनकी वर्दी तक फाड़ डाला इधर पुलिस ने उन दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया और कोतवाली थाने में इन लोगों के खिलाफ पूरा मामला दर्ज किया गया।
वही, पीओपी पर मौजूद अजय कुमार सिंह का कहना है कि दोनों युवक पहले तो रॉन्ग साइड से मोटरसाइकिल लेकर आए और फिर रोकने पर सवाल जवाब करते हुए गाली गलौज पर उतर आए जिसके बाद हम लोग उन्हें समझा ही रहे थे कि उन लोगों ने हम लोगों पर हमला कर दिया और इस बीच उन लोगों ने हमारी वर्दी को भी फाड़ डाला। घटना के बाद आरोपी दोनों युवक सन्नी और दिलीप ने भागने का प्रयास किया। जिसके बाद अन्य पुलिसकर्मियों ने बाइक के साथ युवकों को पकड़ लिया और कोतवाली थाने के हवाले कर दिया है
इधर कोतवाली थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि फिलहाल दोनों युवक को कोतवाली थाना ने गिरफ्तार कर लिया है और उन पर एफ आई आर दर्ज करते हुए आगे की अनुसंधान में जुट चुकी है।



