
पटना :- दानापुर रेल मंडल अंतर्गत जयप्रकाश महुली हॉल्ट के पोल संख्या 490 के निकट ट्रेन से गिरकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह डाउन लाइन से गुजर रही मेमो ट्रेन से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना मृतक के परिजन एवं बख्तियारपुर जीआरपी को दी। युवक की पहचान अथमलगोला थानान्तर्गत दौलतपुर गावं निवासी स्व0 श्याम नंदन सिंह के 30 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई है।
इस सबंध में जानकारी देते हुए बख्तियारपुर रेल थांनाध्यक्ष ज्योत्सना ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा मिली सूचना के आधार पर तत्काल मौके पर पहुंची रेल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बाढ़ सदर अस्पताल भेज दिया है। जहाँ से प्रक्रिया पृरी होने के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है।इधर घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया।ग्रामीणों ने बताया कि चंदन बड़े ही मिलनसार स्वभाव का युवक था। चंदन दो भाइयों में छोटा था।जिसकी कुछ माह पूर्व ही शादी हुई थी।



