बिहार पुलिस की ऑपरेशन मुस्कान: अब तक हजारों लोगों के चेहरे पर ला दी बड़ी मुस्कान
पटना :- बिहार पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान ने लगभग डेढ़ हजार लोगों के मोबाईल को सौपा, जनवरी 2023 से मई तक जिलों सहित पटना से चोरी और गुम हुए मोबाईल को किया उनके मालिकों को वापस, एडीजी ने कहा हजारों के विशवास को रखा पुलिस ने कायम, कई लोगों ने छोड़ दी थी मोबाईल मिलने की आस, ऑपरेशन मुस्कान लगातार रहेगा जारी, एडीजी ने बताया की जल्द सेन्ट्रल गॉवर्मेँट द्वारा लागू सीआईआर सॉफ्ट वेयर लोगों को दी जाएगी इसकी पूरी जानकारी, इस सॉफ्ट वेयर के डाउन लोड से मोबाईल चोरी के बाद मोबाईल महज रह जाएगा डमी।
बिहार पुलिस मोबाइल फोन सौंपकर पीड़ितों के चेहरे पर मुस्कान लाने काम कर रही है। इसलिए इसका नाम मुस्कान ऑपरेशन रखा गया है। ऑपरेशन मुस्कान अभियान की सफलता से पुलिस मुख्यालय उत्साहित है। बड़ी तादाद में मोबाइल बरामद किए जा रहे हैं। कैंप लगाकर जिनका मोबाइल फोन है। उन्हें लौटाया भी जा रहा है। अब तक 5 महीने के दौरान 1411 से ज्यादा लोगों को मोबाइल लौटाया जा चुका है।
एडीजी ने कहा कि 5 महीने के दौरान हमने कुल मिलाकर 1411 मोबाइल रिकवर कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपने का काम किया। पूरे बिहार में इस अभियान को जोर शोर से चलाया जाएगा। जो लोग भी मोबाइल छीनने के मामले में दोषी पाए जा रहे हैं। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए विशेष टीम काम कर रही है ताकि लोगों के चहरे पर मुस्कान आए।
बाइट :- जे एस गैंगवार एडीजी मुख्यालय