Breaking Newsदेशपटनाबिहार

संविधान निर्माता की 131वीं जयंती पर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को किया गया नमन

हवेली खड़गपुर। मनोज ख़िरहरी

संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 131वीं जयंती पर हवेली खड़गपुर में विभिन्न जगहों पर बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। नगर के अंबेडकर चौक पर अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ की ओर से बाबा साहब की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण कर उनकी जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य कुमार झा ने बाबा साहब की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को नमन किया। वही एसडीओ श्री झा और संघ के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र कुमार रजक के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उनकी जयंती कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस मौके पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी शिवपूजन गुप्ता, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी देवबाबू टूडू, डा. देवेंद्र राम, योगेश्वर गोस्वामी, ब्रह्मदेव दास, नगर भाजपा अध्यक्ष रजनीश झा, बिपिन खिरहरी, रेखा सिंह चौहान, प्रेमसखी कुमारी, टुनटुन ठाकुर, शशि सौरव, विशाल चौरसिया, पंकज कुमार पवन, प्रभाकर कुमार भारती, अशोक पासवान, शशिकांत, रामचरित्र आर्य, धर्मेंद्र चौधरी आदि प्रबुद्ध जन एवं गणमान्य नागरिकों ने संविधान निर्माता और युगपुरुष बाबा साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन निवेदित किया। 
-नगर भाजपा की ओर से संविधान के शिल्पकार की मनाई जयंती-वहीं दूसरी ओर नगर के सिंहपुर स्थित सामुदायिक भवन में नगर भाजपा की ओर से नगर भाजपाध्यक्ष रजनीश झा की अध्यक्षता में बाबा साहब की जयंती पर उनके तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा निवेदित किया गया। भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश के प्रति उनके योगदान को नमन किया। अपने संबोधन में नगर भाजपा अध्यक्ष रजनीश झा ने कहा कि गरीबों एवं वंचितों के जीवन के उत्थान हेतु समर्पित बाबा साहब का जीवन हम सबों के लिए अनुकरणीय है। इस मौके पर नगर महामंत्री अजीत साह, प्रदीप मंडल, माधव ठाकुर, अनुसूचित जाति मोर्चा के नगर अध्यक्ष शिव शंकर चौधरी, मनोज तांती, धर्मेंद्र चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, शंकर चौधरी, वैशाखी चौधरी, सूरज कुमार, गौतम कुमार, आशीष कुमार आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *