क्राइमदेशपटनाबिहारसमस्तीपुर

समस्तीपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्त के साथ ब्राह्मण भोज का न्योता देने के लिए निकला था।

समस्तीपुर :- बिहार में अपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही है। आए दिन अपराधी बेखौफ होकर अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस इन अपराधियों पर नकेल कसने के लिए प्रयासरत है। लेकिन इसके बावजूद अपराधी लगातार पुलिस को चुनौती दे रही है। ताजा मामला समस्तीपुर का हैं जहां जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मुख्तियारपुर गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक की पहचान गांव के ही रामवृक्ष महतो का 28 वर्षीय पुत्र राजू महतो के रूप में हुई। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को जब्त कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

घटना के संबंध में बताया गया कि राजू पेंटर का कार्य करता है। मृतक के पिता रामवृक्ष ने बताया कि शुक्रवार को उनके यहां ब्राह्मण भोजन का कार्यक्रम था। जिसमें आने के लिए गांव के लोगों को न्योता देने उनके बेटे राजू अपने दोस्त सुबोध के साथ गया था। इसी दौरान उसे दोस्त ने ही गोली मार दी। कुछ घंटे के बाद पता चला तो वह एक निजी अस्पताल पहुंचे जहां राजू की मौत हो चुकी थी। उन्होंने उसके दोस्त के द्वारा ही गोली मारने की बात कही। जानकारी मिलने के बाद पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा गया। घटना को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।

वही, दलसिंहसराय के डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय ने कहा कि घटना की जानकारी के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।हालांकि घटना का कारण परिजन स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस जांच में ही खुलासा हो पाएगा कि गोली मारने की घटना के पीछे क्या वजह है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस घटना को लेकर हर बिंदुओं पर जांच में जुटी है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *