सारण में पहली बार ड्रोन से गन्ने के खेतों में हुआ छिड़काव, दिनभर में किशन 50 एकड़ तक कर सकते हैं छिड़काव

पहली बार ड्रोन से गन्ने में मुख्य और सुछम पोषक तत्व एवम कीटनाशक दवाओं का छिरकाव हुआ आसान

सारण :- सारण, सिवान और गोपालगंज जिले के किसानों के लिए सोमवार का दिन बेहद खास रहा। पहली बार भारत शुगर मिल्स सिधवलिया के द्वारा गन्ना के खेतों में एग्रीकल्चर ड्रोन की मदद से खाद और दवा का छिड़काव किया गया। जो सफल रहा। सारण प्रमंडल में पहली बार मशरक प्रखंड क्षेत्र के लखनपुर गांव में किसान संजय सिंह के गन्ने के खेत में ड्रोन द्वारा एन पी के (मुख्य और सुछम पोषक तत्व ) एवम कीटनाशक दवाओं का छिरकाव किया गया।

बताते चले कि कल तक किसानों के लिए जी का जंजाल बन गई थी लेकिन भारत शुगर मिल्स के प्रयास से किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है,1 एकड़ गन्ने की फसल में ड्रोन से मात्र 15 मिनट में एन पी के छिरकाओ किया जा रहा है किसानों के खेतो में कम लागत में लाभ मिल रहा है किसानों की लागत कम करने के लिए किसानों को यूरिया का उत्पादन जोरो पर किया जाने लगा है, इसके लिए भारत शुगर मिल्स सिधवलिया गोपालगंज के कार्यपालक अध्यक्ष शशि केडिया, कार्यपालक उपाध्यक्ष आर के सिंह, उपाध्यक्ष गन्ना विकास संतोष सिंह,गन्ना प्रबंधक वाई पी राव, ड्रोन ऑपरेटर सौरव राज के सुझाव पर किसानों की बचत के लिए ड्रोन का इंतजाम करवाया है।

वही, मसरख के लखनपुर गांव में गन्ना किसान संजय सिंह के खेत में ड्रोन से मुख्य और सुछम पोषक तत्व ,कीटनाशक दवाओं एवम यूरिया का छिरकाव करवाया गया वही गन्ना प्रबन्धक वाई पी राव ने कहा कि किसानों को शुगर मिल्स के द्वारा 1280 रूपया प्रति एकड़ लागत से छिड़काव पहली शुरू किया गया है जिसमे सब्सिडी के रूप में 480 रूपया काट कर 800 रूपया ही प्रति एकड़ देय होगा आज लखनपुर से ही हमारे भारत शुगर मिल्स सिधवलिया गोपालगंज के द्वारा शुभारंभ किया गया।



