
बेगूसराय :- प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत पीएचसी नावकोठी में गर्भवती महिलाओं के प्रसवपूर्व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन सोमवार को किया गया। इसमें 130 गर्भवती महिलाओं के प्रसवपूर्व जांच की गई। इसके तहत गर्भवती महिलाओं की ऊंचाई, वजन, हेमोग्लोबीन, मूत्र, ब्लडप्रेशर, डायबिटीज, एचआईवी आदि की जांच की गई। इसमें 05 एनीमिक तथा 03 सीवियर एनीमिक गर्भवती महिला पाई गई।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा राजीव रंजन चौधरी ने गर्भवती महिला को अपने भोजन में प्रोटीन युक्त तथा आयरन युक्त भोजन को शामिल करने की सलाह दी।इसके लिए नोनी का साग, रागी, पीले पके फल, दूध, मछली, कलेजी आदि को भोजन में लेना उपयुक्त है। प्रत्येक माह नियमित जांच कराने की सलाह दी गई। सुरक्षित जच्चा बच्चा व सुरक्षित भविष्य के लिए यह जांच आवश्यक है। इस अवस्था में गर्भवती महिलाओं को अपने भोजन में सभी पोषक तत्वों को शामिल करने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, सुरक्षित संस्थागत प्रसव कराने, कम से कम दो घंटे आराम करने की सलाह दी गई।
वही, सभी लाभुकों को आयरन की गोली, सीरप, कैल्शियम की गोली दी गई। दो बच्चों के बीच अंतराल रखने के लिए अस्थायी गर्भ निरोधक साधन में कंडोम अंतरा, छाया आदि का वितरण किया गया। मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नीतीन कुमार, बीएमईए दिनेश कुमार राउत, काउंसलर राजकुमार, लैब टेक्नीशियन पंकज कुमार जोशी, अमृत कुमार,सीएच ओ सूर्य भूषण कुमार, विक्रांत कुमार, पूजा कुमारी, जीएनएम रविशंकर कुमार, एएनएम जानकी कुमारी, स्वर्णिम स्नेही, बेबी कुमारी, शालिनी कुमारी, सीमा, दीपा, खुशबू, मोनी, सुजाता, विश्वभारती, प्रियंका, निशा, शशिकला आदि सहित दर्जनाधिक आशा कार्यकर्ता, लाभुक आदि मौजूद थे।