
बेगूसराय :- बिहार में बढ़ती गर्मी और पछुआ हवा के कारण आगलगी की घटनाएं बढ़ गई हैं। हर दिन किसी न किसी जिले से अगलगी की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है, जहां शनिवार दोपहर 2 बजे शॉर्ट-सर्किट से एक घर में आग लगी। आग की लपटें काफी तेज थी। जिस कारण दो घर और जल गए। अगलगी के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
इसी दौरान रंजीत महतो का पुत्र 8 वर्षीय प्रवीण कुमार नानी घर में सो रहा था। अगलगी के बाद बच्चे ने अपने आप को बचाने की पूरी कोशिश की। वह चौकी के नीचे छीप गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। वही सूचना के बाद दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घटना बखरी घाघरा पंचायत के करकौली गांव की है।आग सबसे पहले उमेश महतो के घर में लगी थी। घटना में इनके नाती की मौत हो गई।
वही, अगलगी की इस घटना में घर में रखा बर्तन, कपड़े, नगद और जेवरातों के साथ कई कीमती समान जल गए। करीब 3 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। सीओ शिवेंदर कुमार ने कहा कि अग्निपीड़ितों को चार लाख का मुआवजा दिया जाएगा। बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा गया है। सूचना के बाद बकरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। वहीं, बखरी थाना अध्यक्ष हिमांशु कुमार ने कहा कि अगलगी में बच्चे की मौत हुई है। जो घर में सो रहा था।