मुख्यमंत्री ने अपनी धर्मपत्नी स्व0 मंजू सिन्हा की पुण्यतिथि के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी

पटना :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को अपनी धर्मपत्नी स्व. मंजू कुमारी सिन्हा की 16वीं पुण्य तिथि के अवसर पर पटना के कंकड़बाग स्थित मंजू कुमारी सिन्हा स्मृति पार्क में उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सीएम अपने पैतृक गांव कल्याण विगहा जाकर हरनौत स्थित कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका में भी मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री ने वहां अपनी मां परमेश्वरी देवी और पिता स्वर्गीय रामलखन सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनको याद किया।
इस दौरान ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष उदयकांत मिश्रा, सांसद कौशलेन्द्र कुमार, विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया, विधायक जितेन्द्र कुमार, विधान पार्षद श्रीमती रीना यादव, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद ललन सर्राफ, पूर्व विधान पार्षद रणवीर नंदन, पूर्व विधायक इंजीनियर सुनील कुमार, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह, राज्य खाद्य आयोग के पूर्व सदस्य नंद किशोर कुशवाहा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी स्व. मंजू कुमारी सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।