Breaking Newsदेशपटनाबिहारमुंगेर

मुंगेर में कुछ अलग तरह से मना मदर्स डे, पहचान लाइव फाउंडेशन ने मदर्स के लिए बढ़ाया कदम।


मुंगेर :- पूरे देश में निःस्वार्थभाव से सेवा में अपना स्थान बनाने वाले एनजीओ पहचान लाइव फाउंडेशन ने मुंगेर में मदर्स डे कुछ अलग अंदाज में मनाया। पहचान फाउंडेशन की चेयरपर्सन अफसाना परवीन ने बिहार जनमत के पत्रकार को बताया कि बिना मदर्स को सशक्त किए बिना उनको खुशी नही दी जा सकती। भारत में शहरी इलाकों की माताएं तो जॉब करती है और आर्थिक रूप से मजबूत होती है और हरेक परिस्थिति को सम्हालने की शक्ति रखती है पर देखा जाता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में माताओं को आर्थिक स्वतंत्रता नहीं है जिससे उनकी हालत बदतर है।

इन् सभी चीजों की देखते हुए पहचान लाइव फाउंडेशन ने महिलाओ खासकर माताओं को आर्थिक स्वतंत्रता के लिए उनको सिलाई कढाई आदि की बुनियादी ट्रेनिंग देकर उनको उनके पैरों पर खड़ा करने का प्रयास कर रही है। इसकी शुरुआत आज मदर्स डे से हुई है। हमारे एनजीओ मुंगेर के ऑफिस में आज 260 महिलाओ ने इस कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है और हमारी संस्था इनको मुफ्त में ट्रेनिंग और उससे संबंधित रोजगार के अवसर प्रदान करेगी।

वही बुद्धिजीवियो ने कहा कि मुंगेर की यह पहली गैर सरकारी संस्था है जो महिलाओ को आर्थिक स्वतंत्रता पर काम कर रही है और इसके लिए अफसाना परवीन की जितनी तारीफ की जाए कम है। हम आपको बताते चले कि पहचान लाइव फाउंडेशन पूरे देश के गरीब तबको के बच्चो को मुफ्त शिक्षा एवम जरूरी चीजों को उपलब्ध कराती है और मुंगेर में भी इनकी संस्था हजारों गरीब के बच्चो को मुफ्त शिक्षा भोजन एवम जरूरी चीजों को उपलब्ध कराती है।

मदर्स डे एक ऐसा स्पेशल दिन है जिसे दुनियाभर की मांओं को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। इस दिन बच्चे अपनी मां के साथ समय बिताते हैं या उन्हें उपहार देकर या उनके लिए कुछ खास करके उनके प्रति अपना प्यार और आभार व्यक्त करते हैं। इस साल मदर्स डे 14 मई, रविवार को मनाया जा रहा है।

कुणाल भगत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *