Breaking Newsज्योतिषपटनाबिहार
मुस्लिम देश दुबई से लेकर बिहार तक , देखे रावण दहन सिर्फ बिहार जनमत पर।
पटना में नीतीश कुमार रावण वध समारोह में शामिल हुए।

दुबई, आज पूरे देश में धूम धाम से दशहरा का पर्व मनाया गया। काश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक दशहरे की धूम देखने को मिली। गांव में मेले का आयोजन हुआ तो शहर में रंग बिरंगे पंडालों का लोगो ने दर्शन किया। देश की राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे देश को बधाई दी। वही पटना में नीतीश कुमार रावण वध समारोह में शामिल हुए। वही मुस्लिम देश दुबई में भी भारतीय समुदाय ने रावण दहन किया और जय श्री राम के नारे लगे। दुबई के स्थानीय नागरिकों को भी मेले में शामिल देखकर बच्चो को खुशी देखते बनती थीं वीडियो में देखे कैसे बच्चो ने जय श्री राम के नारे लगाए और स्थानीय अरब नागरिक उनके साथ घूमते नजर आए। यह वीडियो शौर्य भगत ने खासकर बिहार जनमत के दर्शकों के लिए भेजा है, बिहार जनमत की टीम उनको तहे दिल से शुक्रिया करती हैं।

मुख्यमंत्री ने गुब्बारा उड़ाकर राज्य में शांति एवं सौहार्द्र कायम रखने का संदेश दिया।
इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने श्रीराम, एवं श्री लक्ष्मण के स्वरूप को तिलक लगाकर उनकी आरती की। तत्पश्चात् बारी-बारी से बुराई के प्रतीक कुंभकरण, मेघनाद एवं रावण का पुतला दहन किया गया।



कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री महेश्वर हजारी, सांसद रविशंकर प्रसाद, काँग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह, विधायक संजीव चौरसिया, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, आयुक्त पटना प्रमण्डल मयंक वरवड़े, पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा विनय कुमार, पुलिस महानिरीक्षक पटना श्रीमती गरिमा मलिक, जिलाधिकारी पटना चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविन्द कुमार, श्री श्री दशहरा कमिटी ट्रस्ट के चेयरमैन कमल नोपानी, अध्यक्ष अरूण कुमार, संयोजक मुकेश नंदन सहित श्री श्री दशहरा कमिटी ट्रस्ट के सदस्यगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
कुणाल भगत