
PATNA : पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल मुख्यालय सह नगर बाजार की मुख्य सड़कों पर अनुमंडल प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी है। इस दौरान
नगर कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार एवं अंचलाधिकारी व थानाध्यक्ष की मौजूदगी में सड़क पर खोले गये करीब दो दर्जन दुकानदारों पर बुलडोजर चलाया गया। बुलडोजर चलते देख कई दुकानदार खुद समान हटाने में जूट गये।
वही, नगर प्रशासन के मुताबिक पालीगंज नगर बाजार के थाना रोड में सब्जी दुकानदार एवं फुटफाटी दुकानदार सड़क पर दुकान खोलकर अतिक्रमण किये हुये थे। जिससे लोगो को आने जाने में काफी परेशानी हो रही थी। कई लोगो ने अतिक्रमण हटाने को लेकर पालीगंज एसडीएम से गुहार लगाया था। एसडीएम के निर्देश पर नगर कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष बिजय कुमार गुप्ता समेत भारी संख्या में पुलिस बल के साथ प्रशासन बुलडोजर लेकर अतिक्रमण हटाने पहुंची।
इस दौरान करीब दो दर्जन दुकानों पर बुलडोजर चलते देख दुकानदार खुद समान हटाने लगे। वहीं नगर प्रशासन ने अपील किया कि दो दिनों के अंदर सड़क पर किये गये अतिक्रमणकारी नहीं हटाते है तो प्रशासन बलपूर्वक अतिक्रमण हटायेगी। नगर प्रशासन के द्वारा लगतार अतिक्रमण हटाये जाने से सड़क पुरी खाली खाली दिख रही है। जिससे ग्रामीणों को जाम से जुझना नहीं पड़ रहा है।



