
भारतीय सबलोग पार्टी का लोजपा (रा०) में विलय से संगठन को मिलेगी मजबूती : सत्येन्द्र रंजन
अरवल।
लोजपा (रा०) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान के कुशल नेतृत्व एवं बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट विजन से प्रभावित होकर भारतीय सबलोग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद डॉ अरुण कुमार ने अपने सैकड़ों समर्थकों एवं पदाधिकारियों के साथ लोक जनशक्ति पार्टी (रा०) में आस्था और विश्वास जताई इससे संगठन की राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिली है। उक्त बातें अरवल ज़िला लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन ने खुशी ब्यक्त करते हुए पूर्व सांसद डॉ अरुण कुमार को बधाई दी। वहीं समारोह के अवसर पर पूर्व सांसद अरुण कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि अभी से ही एक एक क्षण सांसद चिराग पासवान के नेतृत्व में बिहार को बेहतर एवं सुन्दर बनाने के लिए ऊर्जा लगायेंगे,उन्होंने ने कहा कि जिस लक्ष्य को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रदेश का कप्तानी सम्भालने का अवसर दिया गया था।उन्होंने बिहारवासियों के साथ धोखा देने का काम किया गया। सांसद चिराग पासवान ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि युवा जोश एवं अभिभावक पूर्व सांसद अरुण कुमार के राजनीतिक अनुभव के मिश्रण से बिहार को बेहतर और सुन्दर बनाने में सफल होंगे,उन्होंने ने कहा कि इस डपोरशंखी,अत्याचारी,भ्रष्टाचारी,अहंकारी एवं निरंकुश सरकार के खिलाफ सभी समान विचारधारा वाले पार्टियों को एकजुट होने की जरूरत है। जिलाध्यक्ष रंजन ने कहा कि सांसद चिराग पासवान के नेतृत्व को बिहार के आम अवाम सभी जाति धर्म सम्प्रदाय के लोग आशाभरी निगाहों से मुख्यमंत्री के रूप में लोग देख रहे है। वहीं बधाई देनेवाले लोजपा नेताओं में प्रदेश उपाध्यक्ष भुनेश्वर पाठक,प्रदेश सचिव विमला कुमारी,रामाज्ञा यादव,रमेश रजक,धर्मेन्द्र यादव,दिग्विजय नारायण सिंह अधिवक्ता,नरेश पासवान,सिकन्दर पासवान,दीपक पासवान,राजेन्द्र यादव,जयंत गोप,सभी प्रखंड अध्यक्ष मुख्य रूप से शामिल रहे।