पटनाबिहारराजनीति

लोजपा(रामविलास) सदस्यों के नव वर्ष कामना हेतू बैठक

लोजपा(रामविलास) सदस्यों के नव वर्ष कामना हेतू बैठक

अरवल।
लोजपा (रामविलास) के प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्यों की ओर से नव वर्ष की मंगल कामना देने हेतु बिहार प्रदेश कार्यालय में बैठक आहूत की गई जिसमें शिरकत करते प्रदेश महासचिव किसान प्रकोष्ठ के अवनीश कुमार ने सांसद चिराग पासवान को गुलदस्ता देकर नए वर्ष की मंगल कामना के साथ शुभकामनाये दी साथ ही उनके द्वारा संगठन की मजबूती व पार्टी के कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की।साथ ही उन्होंने किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर महिला प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती इंदु कश्यप प्रदेश महासचिव संजय पासवान से संगठन की मजबूती को लेकर टिप्स साझा किये और कहा कि जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं को लोगों के बीच जाकर पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों को बताने का कार्य करेंगे साथ ही पार्टी को कार्यकर्ताओं से सुझाव मांगने की भी आवश्यकता है ताकी प्रदेश के कार्यकारी संगठन अपना सहयोग दे सके. किसान प्रकोष्ठ प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में मजबूती पकड़ रहा है। बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों में अरवल जिला अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ सिंटू कुमार, जिला अध्यक्ष आईटी सेल पप्पू राज, लोजपा नेता अजय शर्मा,अविनाश जी, करपी प्रखंड अध्यक्ष अशोक पासवान, कुर्था प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश पासवान, अरवल प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण गुप्ता, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रणधीर कुमार गौतम, पूर्व जिला उपाध्यक्ष , युवा जिला महासचिव अमित पासवान, युवा जिला उपाध्यक्ष उदय पासवान, आईटी सेल कुर्था विधानसभा प्रभारी लालू पासवान,आईटी सेल जिला महासचिव रितेश पासवान, पूर्व करपी प्रखंड अध्यक्ष सिद्धनाथ पासवान, विनय पासवान, रामदेव पासवान आदि दर्जनों लोजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *