Breaking Newsपटनाबिहार

मेजर अशोक कुमार बने पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष तो संग्रामपुर थानाध्यक्ष सर्वजीत बने उपाध्याय

मुंगेर , बिहार पुलिस एसोसिएशन शाखा मुंगेर का चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ । मुंगेर पुलिस केंद्र के सभागार में केंद्रीय कमेटी पटना के निर्देश पर चुनाव पदाधिकारी दशरथ यादव और पुलिस एसोसिएशन शाखा भागलपुर के अध्यक्ष की उपस्थिति में चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में सर्वसम्मति से पुलिस केंद्र मुंगेर के मेजर अशोक कुमार को अध्यक्ष, संग्रामपुर थाना अध्यक्ष सर्वजीत कुमार को उपाध्यक्ष , थानाध्यक्ष यातायात अंजुम होदा खां को सचिव , पूरब सराय थाना अध्यक्ष राजीव कुमार को कोषाध्यक्ष , एवं संयुक्त सचिव सअनि अनिल कुमार सिंह निर्विरोध चुने गए। सुबह 10:00 बजे से नॉमिनेशन पर्चा भरा गया ।जिसमें सभी पदों पर एक एक नॉमिनेशन पत्र प्राप्त हुआ। दिन के 12:00 बजे तक दूसरे किसी भी सदस्य द्वारा नॉमिनेशन नहीं करने पर निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी पद धारक को निर्विरोध घोषित किया। चुनाव प्रक्रिया में थानाध्यक्ष कोतवाली, मुफस्सिल, कासिम बाजार ,पूरब सराय ,वासुदेवपुर, धरहरा थाना अध्यक्ष रोहित कुमार ,जमालपुर इस्ट कॉलोनी के थाना अध्यक्ष विजय यादवेन्दु, हेमजापुर के रिंकू रंजन, नया रामनगर, सफियाबाद ,बरियारपुर, गंगटा तारापुर सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस निरीक्षक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *