लखीसराय SIT टीम को मिली बड़ी कामयाबी, नक्सली सहयोगी रौशन सिन्हा को किया गिरफ्तार

लखीसराय :- लखीसराय एसआईटी टीम को मिली बड़ी सफलता, बांका जिला का रहने वाला हार्डकोर नक्सली मनश्याम दास उर्फ सुदामा का सहयोगी रौशन सिन्हा को बड़हिया थाना क्षेत्र के इलाकों से गिरफ्तार किया है। इससे पूर्व में तेलंगाना पुलिस के सहयोग से हार्डकोर नक्सली मनश्याम को लखीसराय जिले के नया बाजार स्थित एक किराए के मकान से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार नक्सली मनश्याम दास ने रौशन सिन्हा के सहयोग से फर्जी पहचान पत्र के आधार पर रह था। मनश्याम के गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ में बताया कि रौशन सिन्हा शहर के युवाओं को नक्सली संगठन में जोड़ने के लिए एक अभियान चला रहा था। साथ ही साथ बीते 17 जून 2022 में अग्निपथ के विरोध में लखीसराय स्टेशन पर विक्रमशिला एक्सपेस ट्रेन को आग के हवाले किया था। और जमकर उत्पात मचाया था।
इस घटना में रौशन सिन्हा के द्वारा सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट किया गया था। इस पूरे घटनाक्रम का मास्टर माइंड बताया जा रहा था। अभी वर्तमान में रौशन सिन्हा ऑल इंडिया युथ फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव के पद पर है। वही रौशन सिन्हा लखीसराय शहर के वार्ड नंबर 21 पचना रोड संसार पोखर सूर्यमठ नगर मोहल्ले का निवासी है। इसकी तलाश लंबे समय से पुलिस कर रही थी। रौशन सिन्हा हार्डकोर नक्सली मनश्याम दास के साथ मिलकर लखीसराय में फर्जी आधार कार्ड एवं अन्य आधारभूत सामग्रियों को उपलब्ध कराते हुए उग्रवादी गतिविधियों में सक्रिय था।
वही, इस संबध में लखीसराय पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार रौशन सिन्हा पूर्व में गिरफ्तार नक्सली मनश्याम दास का नजदीकी है। जो नक्सली संगठन में मजबूत और विस्तार करने का काम कर रहा था। साथ ही साथ ये लोग नक्सली कमांडर प्रवेश दा, सुरेश कोड़ा,और नक्सली प्रवक्ता अरविंद यादव का काफी करीबी है। इनदिनों ये लोगो के द्वारा युवाओं को नक्सली संगठन में जोड़ने का काम कर रहा था। रोशन सिन्हा का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है।