Breaking Newsदेशपटनाबिहारराजनीति
केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का टिकट कटा, झारखंड के खीरू महतो बने राज्यसभा प्रत्याशी.

बिहार से बड़ी खबर आ रही है। जनता दल यूनाइडेट ने केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का टिकट काट दिया है। उनकी जगह झारखंड के खीरू महतो को राज्यसभा के लिए पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। खीरू अभी जदयू के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष हैं।
केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह की राज्यसभा उम्मीदवारी को लेकर रविवार को पिक्चर साफ हो गया है। आरसीपी के बदले झारखंड जदयू के अध्यक्ष खीरू महतो को प्रत्याशी बनाया गया है। खीरू जदयू के पुराने नेता है। कुछ दिनों पहले ही पटना आकर उन्होंने नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। आरसीपी सिंह के बदले झारखंड राज्य के अध्यक्ष खीरू महतो को राज्यसभा के लिए पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। जदयू की इस कदम से बिहार मे राजनीतिक हलचल तेज़ हो गई है।
कुणाल भगत
