Breaking Newsदेशपटनाबिहार

खगड़िया: खाना बनाने के दौरान लगी आग, 9 घर जलकर हुए राख

खगड़िया :- खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के देवठा गांव में सोमवार की अहले सुबह 5 बजे खाना बनाने के दौरान अचानक आग लगने से लगभग 9 घर जल गए। आग की लपेटों ने लगभग दो दर्जन परिवार को बेघर कर दिया। आग लगने से देवठा निवासी कैलाश साह, विलास साह, दीना साह, पप्पू साह चारों के पिता विकू साह के अलावा छोटन साह, श्रीलाल साह, बीजू साह, लुटन साह एवं नुनुलाला साह, पांचों के पिता खेदन साह का घर पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गया। अचानक आग लगते देख आसपास के घर वाले ने हल्ला मचाने शुरू कर दिया। देखते ही लोगो की भीड़ लग गई। जब तक पसराहा से दमकल आता तब तक आग दूर तक फैल चुकी थी।

मिली जानकारी के अनुसार अचानक 5 बजे सुबह घर से आग निकलते देख आसपास के दर्जनों ग्रामीण आग बुझाने दौड़ पड़े। लोगों के द्वारा आग पर जब तक काबू पाया जाता, तब तक घर में रखे पलंग, कुर्सी, कपड़ा, अनाज सारा सामान जलकर राख हो गया। आग से घर में बक्सा में रखे कुछ नगदी भी जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने बताया गेंहू कटनी को लेकर घर में सुबह-सुबह महिलाएं खाना बना रही थी। उसी दौरान घर में अचानक आग लगने से घर का सारा सामान जल गया। पंचायत के मुखिया आलोक कुमार ने बताया कि आग लगने से 26 परिवार बेघर हो चुके हैं। सहायता राशि दिलवाने की कोशिश की जाएगी। थानाध्यक्ष अमलेश कुमार ने आवेदन के आलोक में कार्रवाई होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *