खगड़िया में आधा दर्जन से ज्यादा घरों में लगी भीषण आग, 15 मवेशियों की झुलसकर मौत; एक बुजुर्ग भी झुलसे

खगड़िया :- बड़ी खबर खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के केहर मंडल टोला में गुरुवार की दोपहर बिजली की शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग से 7 घर जलकर राख हो गया। इस आगजनी में 15 मवेशियों की भी झुलसकर मौत हो गई। आग के बीच घिरे मवेशियों को बचाने के दौरान पशुपालक अनुपलाल मंडल (70 वर्ष) भी आग से झुलस गए। जिन्हें इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती करवाया गया है।
बताया जाता है कि आग लगने से पिरनगरा पंचायत के केहर मंडल टोला निवासी अनुपलाल मंडल, दिनेश मंडल, अकलदेव मंडल, अशोक मंडल, राजेश मंडल, फुलचंद्र मंडल और अनिल मंडल का बासा आगजनी में जलकर नष्ट हो गया। जबकी अशोक मंडल की 10 बकरी, अकलदेव मंडल के 1 गाय की बछड़े की झुलस कर मौत हो गई। ग्रामीण की मानें तो बिजली की शार्ट सर्किट से पहले अशोक मंडल के घर में आग लग गई। जहां देखते ही देखते आग की तेज लपट पड़ोस के आधे दर्जन से अधिक घरों को चपेट में ले लिया।
वही, आगजनी की जानकारी मिलने पर सीओ सुबोध कुमार, थानाअध्यक्ष पंकज प्रकाश मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलवाने का आश्वासन देते हुए राजस्व कर्मचारी को अग्नि पीड़िातें की सूची तैयार करने का निर्देश दिया। जबकि तत्काल सभी अग्नि पीड़ित परिवार के बीच प्लास्टिक सीट का वितरण किया गया। मौके पर मुखिया मंजू देवी, जदयू नेता उदय मंडल ने अंचल प्रशासन से पीड़ित परिवार को अविलंब राहत सामग्री के साथ मुआवजा राशि देने की मांग की है। बताया जाता है कि आग लगने के बाद थाना से मिनी दमकल की गाड़ी को रवाना किया गया, थाना परिसर से निकलते ही गाड़ी गराब हो गई।