Breaking Newsदेशपटनाबिहार

बेगूसराय में कुत्तों ने महिला को नोंच-नोंच कर मार डाला, ग्रामीणों में आक्रोश

बिहार के बेगूसराय में एक बार फिर आवारा कुत्तों के झुंड ने एक महिला को अपना शिकार बनाया, कुत्तों ने महिला को नोंच-नोंच कर उसके शरीर के कई अंग को खा गए, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक बार फिर आवारा कुत्तों के झुंड ने एक महिला को अपना शिकार बनाया है। आवारा कुत्तों ने महिला पर हमला कर दिया। नोंच-नोंच कर उसके शरीर के कई अंग को खा गए। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

दरअसल, बेगूसराय जिले में एक बार फिर कुत्तों का झुंड ने एक महिला पर हमला बोलकर उसे नोच -नोंच कर खा लिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना बछवारा थाना क्षेत्र के कादराबाद पंचायत के बहियार की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि, कदराबाद पंचायत के वार्ड नंबर 2 निवासी कारी साह की पत्नी शांति देवी अपने घर से बाहर पालतू पशु के लिए चारा लेने गई थी तभी कुत्तों का झुंड ने उन पर हमला कर दिया । इस हमले में कुत्तों द्वारा नोचने से महिला की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

वही, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ काफी नाराजगी है। उनका कहना है कि, इससे पहले भी गांव में कुत्तों की झुंड ने दो महिलाओं को नोंच -नोंच कर मौत के घाट उतार दिया था। अब यह घटना सामने आई है। उनका कहना है कि, प्रशासन के द्वारा आवारा कुत्तों पर लगाम लगाने के लिए किसी भी स्तर पर कोई प्रयास नहीं किया गया। जबकि,पिछले 1 वर्षों में बछवारा प्रखंड के कई इलाकों में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है अब तक 4 से ज्यादा लोगों की जान कुत्तों के नौचनें से हो गई है। जबकि आधा दर्जन से ज्यादा लोग कुत्तों के नोचने से गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। फिलहाल बछवारा थाना पुलिस मौके पर पहुंच आक्रोशित लोगों को समझाकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *