खगड़ियादेशपटनाबिहार

खगड़िया में गंडक नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, परिजनों में कोहराम

खगड़िया :- खगड़िया में रविवार की दोपहर दोस्तों के साथ नहाने के दौरान 13 वर्षीय किशोर गंडक नदी में डूब गया। घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो स्थानीय पुलिस प्रशासन की मदद से एसडीआरएफ की टीम ने नदी में खोजबीन करते हुए दो घंटे बाद मृतक किशोर के शव को बाहर निकाला। इस घटना से मृतक के परिजनों में चीख पुकार मच गया है। वही मृतक की पहचान शहर के हाजीपुर मुहल्ला के वार्ड संख्या 21 निवासी अनिल कुमार यादव उर्फ मुन्ना यादव के 13 वर्षीय बेटा अंकित कुमार के रूप में हुई है।

वही, घटना शहर के बलुवाही स्थित अघोरी स्थान गंडक घाट की है। शव मिलने के बाद नगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया में जुट गई है। रविवार को छुट्टी का दिन होने पर मृतक अंकित अपने मोहल्ले के कुछ दोस्तों साथ अघोरी स्थान घाट पर गंडक नदी में नहाने गया था। इस दौरान उसका पांव फिसलने से वह गहरे पानी में समा गया। मौके पर मौजूद युवकों ने हो हल्ला किया तो लोग जुटने लगे। जिसके बाद स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। नगर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि डूबने से किशोर की मौत हुई है। एसडीआरएफ टीम ने शव को बरामद कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *