लालमोहन महाराज की रिपोर्ट//मुंगेर :- लडैयाटाँङ थाना क्षेत्र के बिरोजपुर पोखरिया में एक पक्ष के लोगों ने एक किसान पर जानलेवा हमला कर दिया ।हमले में किसान 35 वर्षीय दिवाकर यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से जख्मी का सदर अस्पताल मुंगेर में इलाज कराया जा रहा है। वहीं दूसरी और लडैयाटाँङ थाना की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना का कारण मवेशियों के खेत में घुसने का विरोध करना बताया जा रहा है।
बताया जाता है कि बिरोजपुर पोखरिया निवासी सिंघेश्वर यादव के पुत्र 35 वर्षीय दिवाकर यादव अपने खेत में लगे फसल की देखभाल कर रहा था। इसी दौरान उनके खेत में रामस्वरूप यादव के पुत्र विनोद यादव सहित तीन लोग अपने मवेशियो को लेकर घुस गए और लगे फसल को खिलाने लगे। अपने खेत में मवेशियों के द्वारा लगे फसल को चरते हुए देखकर दिवाकर ने विरोध जताया। विरोध जताने के बाद दिवाकर पर लाठी डंडे से विनोद यादव सहित तीन अन्य लोगों ने हमला बोलकर लहूलुहान कर दिया। जिसके कारण दिवाकर खेत में ही अचेत होकर गिर पड़ा। स्थानीय ग्रामीणों व किसानों ने लहूलुहान दिवाकर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा में प्राथमिक उपचार कराने के सदर अस्पताल मुंगेर में इलाज कराया।