क्राइमदेशपटनाबिहारबेगूसराय

बेगूसराय पुलिस ने 6 बदमाश को एक देसी कट्टा, 4 मोबाइल व 2 बाइक के साथ किया गिरफ्तार।

बेगूसराय :- बेगूसराय जिले के गढ़पुरा थाना की पुलिस ने गुरुवार शाम गढ़पुरा रेलवे स्टेशन के पूर्वी गुमटी समीप स्थित बदिया बांध से कुम्हारसों गांव आने वाली सड़क समीप से एक लोडेड देसी कट्टा के साथ छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दो बाइक व चार मोबाइल भी बरामद की है। गिरफ्तार सभी को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया गया है। जानकारी थानाध्यक्ष मनीष कुमार आनंद ने दी।

वही, थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार किए गए बदमाशों में समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के केलबाड़ी गांव निवासी छोटे लाल यादव का पुत्र राजाराम कुमार, जयजय राम यादव का पुत्र गुड्डू कुमार, झोटी यादव का पुत्र छत्तीस कुमार एवं महेश यादव का पुत्र भविष्य कुमार तथा गढ़पुरा थाना क्षेत्र के भंसी गांव निवासी पप्पू राय का पुत्र मनीष कुमार एवं कुम्हारसों गांव निवासी रामसेवक शर्मा का पुत्र बसंत कुमार शामिल है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गुरुवार शाम में ये सभी बाइक पर सवार होकर कुम्हारसों गांव में हथियार लहराते हुए कई चक्कर लगाया था। जिसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा गढ़पुरा थाना को दी गई।

उसके बाद पुलिस ने इस सब को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद बाइक के कागजात की मांग की गई। परंतु एक भी बाइक का कागजात उपलब्ध नहीं कराया गया। जिससे प्रतीत हो रहा है कि दोनों बाइक चोरी की हो सकती है। थानाध्यक्ष ने बताया कि हसनपुर एवं बिथान थाना से केलबाड़ी गांव के गिरफ्तार चारों युवकों के बारे में अपराधिक इतिहास का पता लगाया गया। परंतु इस सब के बारे में पूर्व का कोई अपराधिक इतिहास नहीं मिला है। बताया गया कि यह सब ने उम्र का लड़का है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *