
बेगूसराय :- बिहार प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है।जिसके अनुपाल हेतु प्रशासन लगातार प्रयासरत नजर आ रही है। इसी क्रम में बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के पुलिस ने गुरुवार की रात छापेमारी कर एक शराब धंधेबाज को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। देर रात गिरफ्तार शराब धंधेबाज को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सुदिन राम ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज बाड़ा निवासी लक्ष्मी चौधरी का पुत्र बिरजू चौधरी है, जिसे पुलिस ने पांच लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बिरजू के विरुद्ध मामला दर्ज कर पुलिस मामले की तफ्तीश में में जुट गई है।