Breaking Newsजमुईपटनाबिहारराजनीति

जमुई से चिराग के बदले अरुण भारती को टिकट । जाने कौन है लोजपा (आर ) के उम्मीदवार।

एनडीए में चिराग पासवान को पांच सीटें दी गई है।


जमुई,एनडीए में चिराग पासवान को पांच सीटें दी गई हैं उसमें हाजीपुर, जमुई, खगड़िया, समस्तीपुर और वैशाली लोकसभा सीट है। वही चिराग खुद हाजीपुर से लड़ेंगे तो जमुई से किसका टिकट फाइनल हुआ है। जी हां सूत्रों की माने तो अरुण भारती का टिकट चिराग के बदले फाइनल हो चुका है। जमुई लोकसभा सीट से वह अपने बहनोई अरुण भारती को टिकट दे दिया है। बस एलान होना बाकी है।
अरुण भारती चिराग पासवान के अपने खास बहनोई हैं।उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। विदेशों में भी उनका बिजनेस फैला हुआ है। चिराग पासवान के परिवार में अरुण भारती की बहुत कद्र है।अहम फैसले लेने में चिराग पासवान अरुण भारती का सहयोग ही लेते हैं। कार्यक्रम या पार्टी के बड़े आयोजन में वो कई बार चिराग पासवान के साथ दिखते रहे हैं। चाहे कोई भी बड़े निर्णय हो चिराग पासवान अपने बहनोई से जरूर राय लेते हैं। चिराग पासवान के जीजा अरूण की मां डॉक्टर ज्योति बिहार में कांग्रेस की धाकड़ नेता रही हैं।वो बिहार में एमएलसी रहने के साथ ही साथ बिहार सरकार में मंत्री रह चुकी हैं।अरुण भारती कांग्रेस की पूर्व मंत्री डॉ ज्योति के पुत्र हैं। वह चिराग पासवान के सगे बहनोई हैं।रामविलास पासवान की दूसरी पत्नी रीना पासवान की दो संतान हैं।पुत्र चिराग पासवान और पुत्री निशा पासवान।अरुण भारती निशा पासवान के ही पति हैं।अरुण भारती की शादी निशा पासवान से साल 2009 में हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *