
खगड़िया :- थानाक्षेत्र अंतर्गत मुश्कीपुर में कच्ची दीवार गिरने से एक आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतक की पहचान पुनीत सिंह की पुत्री वर्षा कुमारी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की संध्या वर्षा कुमारी शाम के वक्त खेल रही थी। तभी मिट्टी की दीवार उक्त बच्ची के शरीर पर गिर पड़ा। जिससे वह बच्ची दीवार के नीचे दब गई। आनन- फानन में उसे रेफरल अस्पताल लाया गया। अस्पताल में डॉ आशुतोष ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। मामले में गोगरी थानाध्यक्ष विभा कुमारी ने कहा कि उसे फिलहाल इस घटना की कोई जानकारी नहीं है।