देशपटनाबिहारसमस्तीपुर

समस्तीपुर: करंट लगने से महिला की मौत, बहू को बचाने के चक्कर में लगा करंट

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुबन गांव में शनिवार सुबह बहू को बचाने में सास को करंट लग गई। इससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर परिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया है। मृतक की पहचान कल्याणपुर मधुबन गांव के जगमोहन पासवान की पत्नी अनीता देवी 55 वर्ष के रूप में की गई है।

बताया गया है कि अनीता की बहू कविता देवी सुबह उठने के बाद रोशनी के लिए बल्ब जलाने के लिए जैसे ही बिजली बोर्ड पर स्यूच ऑन करने के लिए हाथ बढ़ाया कि उसे करंट लग गया। वह स्यूच से सटी हुई थी। यह देख कर उसकी सास अनीता देवी को उसका हाथ पकड़कर झटक दिया। लेकिन इस दौरान वह खुद बिजली के बोर्ड से जा सटी। इससे करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गई।

वही,हल्ला होने पर जुटे घर के लोगों ने मेन स्विच से बिजली काटकर अनीता को तत्काल समस्तीपुर सदर अस्पताल लाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अनीता की मौत की सूचना के बाद परिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया है।

दुर्घटना की सूचना पर नगर थाने की पुलिस ने शव को जप्त कर पंचनामा की तैयारी में जुट गई है। नगर थानाध्यक्ष चंद्रकांत गोरी ने बताया कि सदर अस्पताल की सूचना पर शव को जप्त कर पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है ।परिवार के लोगों का कहना है कि महिला की मौत करंट लगने से हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *