Breaking Newsक्राइमदेशपटनाबिहार

रहस्य और सस्पेंस से भरा है महिला कॉन्स्टेबल प्रभा भारती हत्याकांड, पुलिस के लिए चुनौती।

लौह नगरी जमालपुर की बेटी प्रभा भारती कटिहार में थी पदस्थापित

– पुलिस के वर्दी से संतुष्ट नहीं थी महिला कॉन्स्टेबल प्रभा
भारती
– महिला कॉन्स्टेबल प्रभा भारती के हत्या के बाद घर में
पसरा मातमी सन्नाटा
– प्रोफ़ेसर बनना चाहती थी प्रभा भारती।

मुंगेर :- सुबे बिहार के कटिहार जिले में महिला कांस्टेबल के पद पर पदस्थापित लौह नगरी जमालपुर की बेटी प्रभा भारती हत्याकांड रहस्य और सस्पेंस से भरा हुआ है। पुलिस के लिए हत्याकांड की गुत्थी सुलझाना चुनौती सी बन गई है। महिला कांस्टेबल प्रभा भारती मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाधान यात्रा की ड्यूटी समाप्त कर अपने घर जमालपुर में रात भर रूकती है और सुबह कटिहार के लिए रवाना होती है। इसके बाद उसकी हत्या कटिहार में हो जाती है। महिला कॉन्स्टेबल हत्याकांड को किसने अंजाम दिया और हत्या के पीछे का क्या कारण है ? इसका खुलासा अब तक नहीं हो पाया है। हालांकि पुलिस जांच में जुटी हुई है। बताते चलें कि मुंगेर के जमालपुर फरीदपुर ओपी क्षेत्र के दास टोली निवासी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार दास के 22 वर्षीय पुत्री प्रभा भारती की हत्या कटिहार जिले के कोटा थाना क्षेत्र में गोली मारकर कर दी गई। महिला सिपाही प्रभा भारती की हत्या की सूचना जैसे ही कटिहार पुलिस के द्वारा परिजन को दी गई तो थोड़ी देर के लिए परिजन अवाक रह गए। प्रधानाध्यापक पिता बेटी के हत्या की खबर सुनकर तुरंत अपने भतीजे आदित्य सेन के साथ कटिहार पहुंचे। कटिहार पुलिस के द्वारा पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही महिला सिपाही का शव परिजनों को सौंप दिया गया। महिला सिपाही के बारे में बताया गया कि 05 मई 2021 को बीएमपी 09 कटिहार में महिला सिपाही के पद पर योगदान करने के बाद प्रभा भारती बचपन से ही चंचल एवं हंसमुख चेहरे की धनी थी जो पढ़ाई लिखाई में काफी मेधावी भी थी। आरडी एंड डीजे कॉलेज से स्नातक व पीजी करने के बाद प्रभा भारती प्रोफ़ेसर बनना चाहती थी। लेकिन उनके किस्मत में पुलिस की सेवा करनी थी।इसलिए ना चाहते हुए भी इस नौकरी को प्रभा भारती इमानदारी से कर रही थी। लखीसराय में मुख्यमंत्री के समाधान यात्रा में ड्यूटी करने के बाद महिला सिपाही अपने घर माता-पिता से मिलने मंगलवार रात्रि को फरीदपुर जमालपुर आई थी। बुधवार को प्रभा भारती कटिहार के लिए जमालपुर से करीब 1:30 बजे प्रस्थान की। प्रभा भारती को स्टेशन पहुंचाने उनके भाई सौरव गए थे। भागलपुर पहुंचने के बाद प्रभा भारती अपनी मां आशा देवी से वीडियो कॉलिंग बात करने के बाद कटिहार के लिए जीरोमाइल से बस पकड़ लिए। उसके बाद बीते रात्रि 8:00 फोन आता है कि प्रभा भारती की हत्या अपराधियों ने गोली मारकर कर दी। महिला सिपाही की हत्या का कारण जो भी हो पर इनके पिता प्रधानाध्यापक मनोज कुमार दास का काफी मान प्रतिष्ठा फरीदपुर इलाके में है। आसपास के लोगों ने जब जाना कि गुरु जी की बेटी की हत्या गोली मारकर कटिहार में कर दी गई तो लोगों का तांता उनके घर पर देखा गया। हालांकि महिला सिपाही की हत्या को लेकर तरह-तरह की अफवाह सुनी जा रही है। पर इन सभी अफवाहों को परिजनों ने खारिज किया है। हालांकि एक बात जरूर है की महिला सिपाही को किसी मुस्लिम लड़के के द्वारा परेशान किया जा रहा था। जिसको लेकर कटिहार पुलिस को लिखित एवं मौखिक रूप से आवेदन देकर शिकायत की थी। महिला सिपाही की मां ने बताई की मेरी बेटी काफी हंसमुख चेहरे वाली थी पता नहीं मेरी बेटी की हत्या कर किसी को क्या मिला होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *